दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
अल्मोड़ा-अल्मोड़ा पुलिस की आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए “ऑपरेशन मुक्ति ” अभियान के तहत नगर में विभिन्न जगहों पर बैनर व पम्पलेट लगाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय
के निर्देशन पर अल्मोड़ा पुलिस की आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा केमू स्टेशन, माल रोड व अल्मोड़ा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजनमानस को बाल भिक्षावृत्ति व बाल अपराधों के प्रति जागरुक करने हेतु बैनर पम्पलेट चस्पा किये गये तथा लोगों से बालभिक्षावृत्ति की रोकथाम में अपना योगदान देते अपने आस-पास होने वाले बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि आपरेशन मुक्ति का उद्देश्य भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है।अभियान के दौरान आँपरेशन मुक्ति टीम के कानि0 अनिल कुमार, कानि0 बालम सिंह, महिला का0 पायल मौजूद रहे।

