दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
विधानसभा भर्ती प्रक्रिया जांच मामले में जांच रिपोर्ट कोटिया जांच समिति ने गुरुवार को देर रात्रि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को सौंप दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि वह दो दिन के अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के भ्रमण कार्यक्रम पर थी गुरुवार देर रात्रि
देहरादून उनके शासकीय आवास पर पहुंचने पर जांच समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट सौंपते हुए जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया , एसएस रावत एवं अवनेंद्र सिंह नयाल मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में आज 12 बजे विधानसभा भवन में पत्रकार वार्ता की जाएगी।
