दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
विधानसभा में हुए भर्ती घाटाले को लेकर जांच समिति ने कल देर रात अध्यक्ष को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी थीजिसे लेकर आज विधान सभा मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अध्यक्ष महोदया ने कहा की जांच समिति ने सराहनीय कार्य किया हैं.समिति ने पाया की जो तमाम तदर्थ नियुक्तियां की थी उसमे अनियमितता की गई हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की विधानसभा की 228 तदर्थ भर्तियां को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाए और नियुक्तियां रद्द करने को शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। वहीं 2011 से पहले की नियुक्तियां बरकरार रहेगी।विधानसभा अध्यक्ष ने साफ कहा की नियुक्ति के लिए ना परीक्षा आयोजित की गई और ना ही किसी तरह की विज्ञप्ति जारी की गई थी। वहीं मुकेश सिंघल को भी निलंबित कर दिया गया है।
समिति ने इन तमाम नियुक्तियों को निरस्त करने की सिफारिश की है
2016 की 150 पद
2020 तक की 6
2021 तक की 72 भर्ती निरस्त
उपनल द्वारा की गई भर्ती भी की गई निरस्त32 पदों पर हुई परीक्षा हुई निरस्त
