सितारगंज में नव विवाहिता की सन्दिग्ध मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उधम सिंह नगर(सितारगंज)- उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज नगर के बाईपास स्थित बंगाली कॉलोनी में रविवार को नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सितारगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही महिला की मौत की जांच में जुट गई है।

दिनेशपुर बंगाली कॉलोनी निवासी मृतका लतिका बसु का विवाह 8 मार्च को सितारगंज के राजा बसु से हुआ था। लेकिन रविवार को अज्ञात कारणों से इस नवविवाहिता ने साड़ी के बने फंदे पर झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।पुलिस को मृतका के कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं परिजनों व पड़ोसियों के अनुसार मृतका ने अपनी साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने सब ने उसको फांसी के फंदे से नीचे उतारा है लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं सितारगंज पुलिस को मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा था ‘मैं जा रही हूं अपने पापा के पास, में जब से दुनिया में आई हूं सब लोगों की परेशानी का कारण बन गई हूं। मेरे जाने से किसी को फर्क नहीं पड़ेगा। सब का टेंशन खत्म हो जाएगा। आप मुझे माफ कर देना।आपको पहले से बोलती तो आप मुझे मरने नहीं देते’।
म्रतक नव विवाहिता दिनेशपुर निवासी लतिका की शादी 8 मार्च 2019 को सितारगंज निवासी राजा बसु से हुई थी। लतिका के पति राजा बसु के अनुसार उसने सुबह पत्नी के साथ ही खाना खाया था। जिसके बाद वह सुनार की दुकान में काम करने चला गया था उसके पिता भी काम पर चले गए थे। घर पर उसकी मां व पत्नी थी। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा तो लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी है।

वहीं मौत की सूचना मिलने पर सितारगंज पहुंचे मृतका लतिका के परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है और प्रशासन से जांच की मांग की है
तो दूसरी तरफ पुलिस के साथ घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे सितारगंज तहसीलदार योगेश कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि सूचना मिली थी कि एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। जांच में मृतका का एक सुसाइड नोट भी मिला है।मृतका के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों की भी शिकायत सुनी गई है। निष्पक्ष रुप से पूरे मामले की जांच की जाएगी।