केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट घोषित बेटियों ने फिर बाजी मारी 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट आज घोषित हो गया है| हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर टॉप किया हैl अंशिका शुक्ला दिल्ली पब्लिक स्कूल  गाजियाबाद की छात्रा है वही करिश्मा अरोड़ा एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की छात्रा हैl दूसरे स्थान पर तीन छात्राएं गौरंगी चावला निर्मल आश्रम स्कूल ऋषिकेश, ऐश्वर्या केंद्रीय विद्यालय रायबरेली कथा भव्य बीआरएम के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जींद हरियाणा की छात्रा है इन्हें 500 में से 498 अंक प्राप्त हुए हैं तीसरे नंबर पर  18 छात्रों ने  500 में से  497 अंक हासिल किए हैं  जिनमें से 11 छात्राएं हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मिलित छात्र-छात्राओं को पास होने की बधाई दी हैl प्रकाश जावड़ेकर ने भी सभी छात्र-छात्राओं को टि्वटर पर बधाई संदेश दिया है वही  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के  बेटे ने 96.4 परसेंटाइल प्राप्त कर परीक्षा पास कर ली है टि्वटर पर सुनीता केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है स्मृति ईरानी के बेटे ने भी अच्छी परसेंटाइल से परीक्षा पास कर ली है उन्होंने भी अपने बेटे को बधाई दी और खुशी जाहिर की है