दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज उधम सिंह नगर के खटीमा में उत्तर प्रदेश से लगे सुनपर गांव में एक 13 वर्ष के बालक को मगरमच्छ ने उस समय नदी में खींच लिया जब वह अपनी भैंस को नदी पार करवा रहा था।
जैसे ही इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी उन्होंने तत्काल वन विभाग की मदद से नदी में दिखाई दे रहे मगरमच्छ को पकड़ लिया और आननफानन में उसे खटीमा के सरकारी अस्पताल में लाकर एक्सरे करवाया गया।

लेकिन एक्सरे में किशोर मगरमच्छ के पेट मे नही मिला. वन विभाग की टीम मगरमच्छ को इलाज के लिए ज़िला मुख्यालय रुद्रपुर ले गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यवाही में मगरमच्छ की मौत हो गई है .वही जब मगरमच्छ का पोस्टमार्टम करवाया गया तब भी किशोर के कोई अवशेष नही मिले. माना जा रहा है की नदी में और भी मगरमच्छ मौजूद हो और अब आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा किया जाएगा।

