दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक नया पोर्टल ‘परीक्षा संगम’ लॉन्च किया है. इसमें परीक्षा से संबंधित टर्म 2 रिजल्ट सहित सभी गतिविधियां शामिल हैं. सीबीएसई के परीक्षा संगम पोर्टल को parikshasangam.cbse.gov.in पर देखा जा सकता है. इसके 3 भाग हैं – स्कूल (गंगा), क्षेत्रीय कार्यालय (यमुना) और प्रधान कार्यालय (सरस्वती).
CBSE ने बोर्ड टर्म 2 परीक्षाओं के नतीजे अब तक जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में संगम पोर्टल के लॉन्च होने के बाद अब सारी सूचनाएं एक स्थान से प्राप्त की जा सकेंगी।स्कूल सेक्शन के तहत परीक्षा सामग्री, परीक्षा पूर्व गतिविधियों, परीक्षा गतिविधियों, स्कूल डिजिलॉकर और परीक्षा के बाद की गतिविधियों से संबंधित संचार और एक एकीकृत भुगतान प्रणाली उपलब्ध कराई गई है।क्षेत्रीय कार्यालय सेक्शन के तहत परीक्षा सामग्री सहित कई उप-अनुभाग उपलब्ध कराए गए हैं।
अभी कक्षा 9 और 11 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है, यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस पोर्टल को जल्द चालू कर दिया जाएगा।इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक की परीक्षाओं के अंक अपलोड करने की प्रणाली को भी इस पोर्टल पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।पोर्टल के माध्यम से छात्र, शिक्षक, अभिभावक और बोर्ड से जुड़े अन्य लोग भी परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लिए CBSE के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकेंगे।
परीक्षा संगम बोर्ड की परीक्षाओं संबंधित सभी प्रकार की गतिविधियों का एक संगम है।CBSE परीक्षा संगम पोर्टल में अपने अन्य सभी पोर्टलों जैसे ई-संदेश, IPS पेमेंट सिस्टम, OASIS, बोर्ड सर्कुलरों और ऐसी अन्य प्रक्रियाओं का संयोजन करेगा।इस पोर्टल के आने के साथ CBSE की कई प्रक्रियाएं अब पहले की तुलना में और भी अधिक पारदर्शी और आसान हो जाएंगी जिसे लेकर बोर्ड से जुड़े लोग उत्सुक हैं
सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं टर्म 2 रिजल्ट जारी किया जाना है. इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. माना जा रहा है रिजल्ट की घोषणा जुलाई में की जाएगी. सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in के साथ ही इन अन्य वेबसाइट results.gov.in, digilocker.gov.in पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
