देहरादून– राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किये जा रहे प्रयास अब धरातल पर उतरने लगे है। सांसद बलूनी ने कुछ दिनों पहले एसएसबी के डीजी एस एस देशवाल से मुलाकात कर एसएसबी के अस्पतालों में उत्तराखण्ड की जनता को उपचार दिए जाने का अनुरोध किया गया था। जिस पर एसएसबी की डीजी ने सांसद अनिल बलूनी के प्रस्ताव का अधयन्न कर बलूनी के प्रस्ताव पर मुहर लगा एसएसबी के अस्पतालों में उत्तराखण्ड की जनता को उपचार की सुविधा मुहैया कराने को लेकर आदेश जारी कर दिए है। एसएसबी द्वारा आमजन को उपचार ही नही वरन मरीज भर्ती करने की सुविधा एसएसबी द्वारा दी जाएगी।
एसएसबी के डीजी देशवाल ने आदेश जारी करने हुए उत्तराखण्ड ही नही बल्कि देश मे जंहा जंहा एसएसबी तैनात है वहाँ के अस्पतालों में आमजन को इलाज की सुविधा मुहैया कराए जाने के आदेश जारी किए है।बलूनी के प्रयासों से आईटीबीपी के अस्पतालों में उत्तराखण्ड के दुर्गम क्षेत्रो की जनता को इलाज दिए जाने की सुविधा जंहा पहले ही मिलने लगी है वही अब सशस्त्र सीमा बल द्वारा उत्तराखण्ड के पर्वतीय अंचलों में निवास करने वाली जनता को अब स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जो कही ना कही स्वास्थ्य व्यवस्था के दयनीय हालातो में पहाड़ की जनता के लिए वरदान साबित हो सकती है।सांसद बलूनी द्वारा देश के गृहमंत्री व रक्षा मंत्री से सेना व अर्ध सैनिक बलो के अस्पतालों द्वारा उत्तराखण्ड के दुर्गम इलाको में निवास करने वाली आमजन को ओपीडी की सुविधा की गुहार अब वास्तव में रंग दिखाने लगी है। बलूनी का भागीरथ प्रयास उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार के साथ साथ पहाड़ की जनता को किसी ना किसी माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलवाने के प्रण अपने संकल्पों को प्राप्त कर रहा है। एसएसबी द्वारा जारी आदेश निश्चित ही देवभूमि उत्तराखंड की जनता के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने एसएसबी के डीजी के द्वारा जारी आदेश पर जंहा डीजी देशवाल का आभार व्यक्त किया है।साथ ही देश के ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद देते हुए एसएसबी के इस कदम को उत्तराखण्ड की जनता के लिए बेहद उपयोगी भी बताया है। वही जिस तरह सांसद अनिल बलूनी उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर चिंतन कर उनके निराकरण व सुविधाओ को उत्तराखण्ड की आमजन तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत है उसको देखकर साफ कहा जा सकता है कि बलूनी वास्तव में उत्तराखण्ड की असल पीड़ा को पहचानते है व उसके निराकरण को लेकर वह प्रतिबध्द भी दिखते है।


