इंडिया बुक रिकॉर्ड में दर्ज हुआ उत्तराखण्ड के टनकपुर की संस्था का नाम

   

दीपक फुलेरा

टनकपुर(चम्पावत)– उत्तराखण्ड के सीमान्त जिले टनकपुर में 2 दिसम्बर रविवार के दिन शारदा नदी के तट शारदा घाट एक अनोखे कीर्तिमान का गवाह बना है। टनकपुर के ही युवा डॉ नवदीप जोशी ने अपनी संस्था नवयोग सर्वोदय सेवा समिति के बैनर तले माँ शारदा नदी के तट पर लगभग एक हजार से भी अधिक लोगों के साथ प्राकृतिक चिकित्सा के प्रोत्साहन हेतु फेसपैक लगा टनकपुर व अपनी संस्था का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा नया कीर्तिमान बनाया है।

नवयोग सर्वोदय सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जंहा टनकपुर की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया तो वही स्कूली बच्चो ने भी इस अभियान का हिस्सा बन इस कीर्तिमान को बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।वही चम्पावत जिले के जिलाधिकारी व एसपी भी प्राकृतिक चिकित्सा के इस अनूठे आयोजन में पहुँच इस कीर्तिमान के साक्षी बने।

इंडिया बुक रिकॉर्ड संस्था के सदस्य भानु प्रताप सिंह ने टनकपुर पहुँच जंहा इस कार्यक्रम को शुरुवात से लेकर अंत तक जज किया।  वही इंडिया बुक रिकॉर्ड में एक साथ एक हजार से अधिक लोगो द्वारा फेसपैक लगाये जाने के कीर्तिमान बनने पर नवयोग सर्वोदय सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ नवदीप जोशी को कीर्तिमान बनने पर मैडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया।वही इंडिया बुक रिकॉर्ड संस्था द्वारा इस आयोजन को *मोस्ट पीपुल पर्फोमिंग नेचुरल फेशियल बाथ टूगेदर टाइटल* के साथ नए कीर्तिमान के रूप में दर्ज कर लिया है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ नवदीप जोशी जंहा लम्बे समय से योग व प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में जुड़े हुए है। वही टनकपुर यह युवा प्राकृतिक चिकित्सा को इस कीर्तिमान के साथ पूरे विश्व मे पहचान दिलाना चाहता है। डॉ जोशी के अनुसार जंहा उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। तो वही उत्तराखण्ड के लोग अभी प्राकृतिक चिकित्सा से अनजान है। टनकपुर शारदा घाट में एक साथ एक हजार से अधिक लोगो द्वारा फेस पैक लगा जो कीर्तिमान बनाया है उससे टनकपुर जंहा पूरे विश्व मे अब जाना जाएगा वही ऋषिकेश की तर्ज पर प्राकृतिक चिकित्सा के केंद्र के रूप में टनकपुर को जो पहचान मिलेगी उससे पूरे विश्व के लोग अपना रुख उत्तराखण्ड के टनकपुर की ओर करेंगे। वही हम आपको बता दे कि इससे पहले जंहा पांच सौ लोगों द्वारा एक साथ फेसपैक लगाने का कीर्तिमान दर्ज था वही टनकपुर की नवयोग सर्वोदय संस्था ने  इस कीर्तिमान को एक हजार से भी अधिक लोगो के साथ ब्रेक कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा उत्तराखण्ड व टनकपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया। साथ प्राकृतिक चिकित्सा से लोगो को रूबरू करा भारत की इस प्राचीन विधा के प्रमोशन में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है।