आज शैलेश बगोली मुख्यमंत्री के सचिव नियुक्त
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को पद की शपथ ली मुख्यमंत्री बनते ही अब तीरथ सिंह रावत ने ब्यूरोक्रेसी की तरफ ध्यान देते हुए आज बेदाग छवि वाले आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली को अपना सचिव नियुक्त कर दिया है शैलेश बगोली अभी सचिव परिवहन और शहरी विकास की जिम्मेदारी संभाल रहे है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनावी वर्ष में राज्य के मुख्यमंत्री का पद मिलना एक कांटो भरा ताज भी है मुख्यमंत्री के लिए आने वाले समय मे चुनोतियाँ अपार है। आने वाले दिनों में नए मंत्रिमंडल का गठन भी उन्हें करना है।
सूत्रों के अनुसार आने वाले एक दो दिनों मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है और पुराने मंत्रिमंडल से कुछ चेहरो को हटाकर नये चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे।इसमें कुमाऊ और गढ़वाल का सामंजस्य रखते हुए आने वाले मंत्रिमंडल की घोषणा की जाएगी।
