उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 69 नए मामले

 

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है।आज 60 वर्ष से अधिक के 59272 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया वही 45 से 59 वर्ष के बीच के 3794 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा। आज 83 सत्रों में 2951 लोगो को कोरोना वेक्सीन लगाई गई प्रदेश में अब तक 70985 लोगो को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 69 नये मामले आये है और 26 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और इस महामारी से आज 1 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.16% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 97634 हो गयी है और 93884 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 642 हो गईं है ।
आज 20122 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 6716 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 18034 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1698 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमण का 2 केस और देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण 22 केस और हरिद्वार जिले में 25 नैनीताल जिले में 15, पौड़ी गढ़वाल में 3 रुद्रप्रयाग में 1 केस उधम सिंह नगर में 1 कोरोना केस आये। वही आज अल्मोड़ा चमोली चंपावत पिथौरागढ़ ,टिहरी और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1410 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।