उत्तराखंड में आज कोरोना के 205 नए केस

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 6 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 90.92% प्रतिशत हो गया है आज कोरोना संक्रमण के 205 केस आये है, और इस महामारी से आज 6 लोगों की मौत हुई है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 205 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 89850 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 5511 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 305 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 11650 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 12862 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11920 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1489 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण का एक भी केस सामने नही आया है।वही बागेश्वर जिले में 4 केस आये है, चमोली जिले में आज 7 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले मे 13 केस आये वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 83 और हरिद्वार जिले में 20 नैनीताल जिले में 36 वही पौड़ी जिले में 8 और पिथौरागढ़ जिले में 3 रुद्रप्रयाग जिले में एक भी केस आज कोरोना का नही आया है और टिहरी जिले में 2 और उधम सिंह नगर में 17 उत्तरकाशी जिले में 12 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1162 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।