मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ऐम्स दिल्ली में दून मेडिकल कॉलेज से शिफ्ट

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे जहां से फेफड़ों में संक्रमण के कारण उन्हें एम्स दिल्ली शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉक्टर एन एस बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें फेफड़ों में हल्का संक्रमण है इसलिए एहतियात के तौर पर ऐम्स दिल्ली के डॉक्टरों से सलाह ली गई और मुख्यमंत्री को एम्स दिल्ली शिफ्ट किया गया है गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कुछ दिन पूर्व ही कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं।