उत्तराखंड में पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के डीजीपी ने आदेश किये जारी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों के मनोबल और कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए साप्ताहिक अवकाश देने की बात कही थी यह आदेश उन्होंने नए साल से लागू कर दिए हैं इसकी शुरुआत परीक्षण के तौर पर पहाड़ी जनपदों चंपावत पिथौरागढ़ अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी टिहरी और पौड़ी गढ़वाल से की गई है।

इस योजना के तहत 1 जनवरी से नो पर्वतीय जनपदों में थाना, चौकी, पुलिस लाइन में नियुक्त मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को सप्ताह में 1 दिन विश्राम मिलेगा लेकिन इस साप्ताहिक अवकाश के दौरान पुलिसकर्मी नियुक्ति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और विशेष परिस्थितियों में और कानून व्यवस्था की स्थिति में पुलिसकर्मी को वापस ड्यूटी पर बुलाया जा सकेगा प्रदेश में यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है और इसे एक बड़े प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है