पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 11 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ बढ़कर 91.05% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 436 मामले आये है, और चिंता की बात है कि मौत के आंकड़े थम नही रहे है इस महामारी से आज 11 लोगों की मौत हुई है।
गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 436 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 88376 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 5331 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 579 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 13772 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14675 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12789 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1458 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 38 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में कोरोना के मामले में राहत रही और कोरोना संक्रमण का एक भी केस सामने नही आया है, चमोली जिले में आज 2 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 12 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 143 और हरिद्वार जिले में 61 नैनीताल जिले में 103 वही पौड़ी जिले में 17 और पिथौरागढ़ जिले में 31 रुद्रप्रयाग जिले में 2 और टिहरी जिले में 7 और उधम सिंह नगर में 12 उत्तरकाशी जिले में 8 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1120 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
राजधानी देहरादून में आज 143 बने कोरोना के शिकार
राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से जनपद में हर दिन 100 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं आज यह आंकड़ा और बढ़ कर 143 हो गया है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखकर शासन प्रशासन द्वारा बार-बार जनता से अपील की जा रही हैं की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक करें।
राजधानी में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 143 नए मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 26322 हो गई है जिसमे 1565 मरीजो का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 818 लोगों की कोरोना से राजधानी में मौत हो गई है और आज भी तीन व्यक्तियों की मौत देहरादून जिले के अलग अलग अस्पतालों में हुई है जिनमें एक एम्स ऋषिकेश में और एक सिनर्जी अस्पताल और एक कैलाश अस्पताल देहरादून में हुई है अभी तक जिले से 403 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अन्य जगहों पर चले गए है।
