दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखं में शासकीय और अशासकीय विद्यालय में शीतकालीन अवकाश समाप्त कर दिए गए हैं गुरुवार को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इस के आदेश जारी किए है। आदेश में कहा गया है कि कक्षा 10 और 12 के शिक्षक विद्यालय में शिक्षण कार्य हेतु उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे और अन्य कक्षाओं के शिक्षकों को विद्यालय आने की आवश्यकता नहीं है इसके अलावा किसी जिले में प्रतिकूल मौसम होने पर संबंधित जनपद के जिला अधिकारी विद्यालय बंद करने का निर्णय ले सकते हैं।
यहाँ गौरतलब है की पिछले कई दिनों से छात्रों के भविष्य को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर इस पर चर्चा चल रही थी इसलिये गुरुवार को शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में संचालित 10 और 12 की कक्षाओं में शिक्षण कार्य जारी रखने के लिए शीतकालीन अवकाश को समाप्त किए जाने का आदे जारी कर दिया गया है ।

