दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
एमडीएच ग्रुप के मालिक और मसाला किंग महाशय धरमपाल गुलाटी का आज सुबह 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धर्मपाल गुलाटी पिछले 3 हफ्तों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे थे गुरुवार की सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
महाशय धरमपाल गुलाटी एमडीएच ग्रुप के मालिक का जन्म 27 मार्च 1923 को पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था उनके पिता एमडीएच के संस्थापक महाशय चुन्नी लाल गुलाटी थे विभाजन के दौरान उनका परिवार भारत में आ बसा और उन्होंने कुछ समय अमृतसर में एक शरणार्थी शिविर में बिताया और फिर काम की तलाश में दिल्ली आ गए अलग-अलग कामों को करने के बाद दिल्ली में गुलाटी ने करोल बाग में एक मसाले की दुकान खोली फिर 1953 में उन्होंने महासिया दी हट्टी की निर्माण इकाई कीर्ति नगर में स्थापित करी और आज इनके एम डी एच मसाले एक प्रतिष्ठित उत्पाद है, भारत सरकार ने गुलाटी को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पदम भूषण से सम्मानित किया है।
