HDFC की इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और पेमेंट यूटिलिटी सर्विस पर लगी अस्थायी रोक

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्राइवेट क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी (HDFC) की डिजिटल सेवाओं पर रोक लगा दी है। RBI ने एक आदेश जारी करते हुए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और पेमेंट यूटिलिटी सर्विस पर रोक लगा दी है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने HDFC कस्टमर से नए क्रेटिड कार्ड न बनाने के लिए कहा है। पिछले 2 साल में एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को डिजिटल सर्विस में कई बार दिक्कत आई है जिसकी वजह से केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है।

इस रोक के बारे में जानकारी देते हुए एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि बैंक की डिजिटल सर्विस को आरबीआई ने अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया है. इसमें नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी रोक लगाई गई है. साथ ही आरबीआई ने कहा है कि प्राइवेट बैंक के बोर्ड को खामियां दूर करते हुए जवाबदेही तय करनी चाहिए.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने HDFC बैंक को सलाह दी है कि वह अपने डिजिटल 2.0 पहल के तहत किसी भी ताजा गतिविधियों को रोक दे. साथ ही नए क्रडिट कार्ड ग्राहकों की सोर्सिंग करना बंद कर दे. दरअसल, पिछले दो सालों से अपनी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और पेमेंट यूटिलिटी सेवाओं में बैंक को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है
.