




इस बार उप नगर आयुक्त हुए कोरोना संक्रमण के शिकार
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते ही जा रहे हैं आम हो या खास कोई भी उसका शिकार हो जा रहा है कोरोना की वजह से आज देहरादून नगर निगम को फिर से दो दिनों के लिए सेनीटाइज कर आम जनों के लिए बंद कर दिया गया है क्योंकि निगम के उप नगर आयुक्त कोरोना संक्रमित हो गए है।





यह चिंता की बात है कि 15 अगस्त को उपनगर आयुक्त ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित थे और उसी शाम उनकी तबियत खराब होने पर उनका कोरोना टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट कल देर शाम पॉजिटिव आयी।





फिलहाल उपनगर आयुक्त के संपर्क में आये लोगो को आइसोलेट कर दिया गया है कुछ दिन देखने के बाद जरूरत होने पर उनका भी कोविड टेस्ट करवाया जायेगा।गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी निगम के स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति एक निरीक्षक कोरोना संक्रमित हो गए थे।




