महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का भी दिया गया प्रभार

अब दो राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे माननीय भगत सिंह कोश्यारी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून 
आज देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दे दिया है जिसके बाद भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के साथ गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे ।क्योंकि गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मालिक को अब मेघालय का राज्यपाल बना दिया गया है।

भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड मूल के है ओर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी है अपने लंबे राजनीतिक अनुभवों और विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय क्षमता लेने में सक्षम भगत सिंह कोश्यारी को गोवा के राज्यपाल का प्रभार मिलने पर जहाँ उत्तराखंड निवासी बेहद खुश है वही उनके लिये ये बेहद गर्व की बात है।