




अब प्रदेश में 12961 पॉजिटिव केस
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
कोरोना संक्रमण के लिहाज से देहरादून हरिद्वार और उधम सिंह नगर के साथ आज नैनीताल जिले में भी कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए है।जो दिन प्रतिदिन चिंता का कारण बनते जा रहे है और दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण बेक़ाबू होता जा रहा है।आज उधम सिंह नगर जिले में 105 कोरोना मरीज मिलने पर यह जिला संक्रमण के लिहाज से टॉप पर रहा है उसके बाद देहरादून में 99 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है। नैनीताल जिले में 98 उसके बाद हरिद्वार जिले में 68 में टिहरी जिले में 42 पौड़ी जिले में 39 और चम्पावत जिले में 22 बागेश्वर जिले में 10 और उत्तरकाशी जिले में 8 अल्मोड़ा में 4 और पिथौरागढ़ जिले में 1और रुद्रप्रयाग में1मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।





आज 497 केस मिलने के बाद प्रदेश में अब कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 12961 हो गयी है वही अभी तक 8724 लोग इस महामारी से जंग जीत चुके है और 4024 मरीज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना का ईलाज करवा रहे है। 49 लोग इस महामारी से ठीक होकर अन्य राज्यो को चले गए है वही प्रदेश में अब तक 164 लोगो की जान कोरोना से चली गयी है।


