अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 के द्वारा जारी शंसनादेश के अनुसार कल से प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर ताजपोशी हो जाएगी।1987 बैच के उत्तरप्रदेश केडर के आई ए एस अधिकारी अब प्रदेश के मुख्य सचिव की जिमेदारी संभालेंगे। वर्तमान में ओमप्रकाश मुख्यमंत्री के अपर सचिव का कार्यभार संभाल रहे है प्रदेश में वरिष्ठता के कारण उन्हें मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। वही 2002 में उत्तराखंड केडर मिलने के बाद देहरादून डी एम के पद पर तैनात हुए और 2003 में मेला अधिकारी अर्ध कुम्भ बनाया गया था उसके बाद सचिवालय में अपनी सेवायें देते हुए आज वरिष्ठता क्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्य सचिव बन गए है।