प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है आज 210 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है पिछले 7 से 8 दिनों में लगभग 1043 व्यक्तियों कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 4849 पहुंच गई है और राज्य में अभी 1459 एक्टिव केस है और 55 लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई है जो कि अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।
उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ अब रुकने का नाम नही ले रहा है, आज देहरादून में 65, हरिद्वार में 52, नैनीताल में 15, टेहरी मे 21, उधमसिंह नगर में 34, उत्तरकाशी मे 16, अल्मोड़ा मे 5 और चंपावत मे 2 कोरोना पॉजिटिव आये।
इससे राज्य के कुल संक्रमितों की संख्या 4849 पहुँच गयी, आज 85 मरीजो के ठीक होने से कुल ठीक हुए संक्रमितों की संख्या भी 3297 पहुँच गयी है, राज्य में अभी 11077 सैम्पल्स की रिपोर्ट का इंतजार है।
हालांकि राज्य सरकार कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए सप्ताह में 2 दिन का लॉकडाउन कर रही है लेकिन अन्य दिनों में सामुदायिक स्थानों में अत्यधिक भीड़ भाड़ हो जाने के कारण संक्रमण लगातार फैलता ही जा रहा है अब सरकार के साथ-साथ नागरिकों को भी अधिक से अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है ताकि इस महामारी से मिलजुल कर लड़ा जा सके।