पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश से राज्य में कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य में 23 जुलाई तक भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है और आज मौसम विभाग ने पांच जिलों में मंगलवार और बुधवार को कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है मौसम बुलेटिन के अनुसार आज उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है वहीं राजधानी देहरादून हरिद्वार टिहरी और पौड़ी जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है राज्य में नदिया नाले और गदेरे जहां उफान पर है वहीं कुछ जगह अत्यधिक बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
विकास नगर में तेज बारिश और मलवा आने से जुड़डो के पास स्थित दिल्ली यमुनोत्री हाईवे जहां जगह-जगह पर बाधित हो गया है वही नाला उफान पर आने से नाले का मलवा कई घरों में घुस गया और एक गौशाला सहित किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वही देहरादून में रविवार को देर रात हुई भारी बारिश के कारण राजपुर के सुमन नगर काठ बंगला क्षेत्र में पुस्ता टूटने के कारण कई घरों में पानी घुसने से स्थानी निवासियों का भारी नुकसान हो गया है।
और पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में कल रात कुछ जगह पर बादल फटने की वजह से जहां गैला गांव में भूस्खलन की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन सदस्य जिंदा दफन हो गए और टांगा गांव में बादल फटने से लगभग 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं और 5 मकान जमीनदोज हो गए हैं स्थानीय नागरिकों के राहत बचाव कार्य में लगने के बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर भेज दी थी।