स्क्रीनिंग के बाद संपर्क में आए सभी लोगों को पंतनगर में किया गया क्वॉरेंटाइन
दी टॉप टेन न्यूज़ नानकमत्ता

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित राजीव नगर निवासी कोरोना संक्रमित ट्रक परिचालक का नानकमत्ता कनेक्शन सामने आया है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए नानकमत्ता मंडी समिति के दो पीआरडी जवानों समेत कुल 14 लोगों का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में किया गया है।
इस संबंध में नानकमत्ता थाना प्रभारी ने संकमण की आशंका के मद्देनजर इन सभी लोगों को जांच के लिए सितारगंज अस्पताल भेजा गया था ।
नानकमत्ता थाने द्वारा जारी पत्र के अनुसार दो दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाया गया बाजपुर निवासी व्यक्ति जिस ट्रक संख्या यूके 18/सीएम6649 में परिचालक था, उस ट्रक में 25 अप्रैल को नानकमत्ता मंडी स्थित गुरुनानक ट्रेडर्स से गेंहू लोड कराया गया था। इस काम में गुरुनानक ट्रेडर्स के मुशी पप्पू, ठेकेदार सेठ विजय बहादुर सिंह व उनके नौ पल्लेदार और पीआरडी के दो जवान उस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।
इस वजह से संकमण की आशंका के मद्देनजर इन सभी 14 लोगो की सरकारी अस्पताल में मेडिकल स्क्रीनिग के बाद इन्हें पंतनगर क्वारन टाइन हेतु भेज दिया गया है।
