देश में दो हफ्तों का लॉक डाउन बढ़ा

लॉक डाउन  अब 17 मई तक लागू

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 2 हफ्ते के लिए देश में लॉक डाउन बढ़ा दिया है इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। अब देश में लोक डाउन को 4 मई से 17 मई तक बढ़ा दिया गया है नई एडवाइजरी के अनुसार अगर किसी जिले में पिछले 21 दिनों से एक भी कोरोनावायरस संक्रमण का केस ना आया हो वह जिला ग्रीन जोन में आ जाएगा पहले यह अवधि 28 दिन की रखी गई थी।गाइडलाइंस के अनुसार ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स को मंजूरी दी गई है।
साथी   ही जारी गाइडलाइन के अनुसार 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी अभी घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे चाहे वह किसी भी जोन के निवासी क्यों ना हो। क्योंकि कोरोनावायरस का खतरा सबसे ज्यादा इसी उम्र के लोगों को है।