राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने दुग्ध संघ के जीएम को किया तलब

उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी को उचित कार्यवाही के लिए लिखा पत्र

दी टॉप टेन न्यूज़ खटीमा

उधम सिंह नगर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा पूरे जिले में दुग्ध उत्पादकों से खरीदे जाने वाले दूध के तीन रुपये लीटर कीमत कम करने से नाराज किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह ने दुग्ध संघ के जीएम को खटीमा तहसील में  तलब किया दुग्ध संघ के जीएम द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने उधम सिंह नगर  के जिलाधिकारी को उचित  कार्यवाही  के लिए  पत्र लिखा है।

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में स्थित  सहकारी दुग्ध संघ की आंचल दूध डेयरी द्वारा दुग्ध उत्पादकों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत तीन रुपये लीटर कम कर दी गयी हैं। जबकि बेचे जाने वाले दूध की कीमत और दूध से बने उत्पादकों की कीमत में कमी नही की गई है।

अचानक बिना बताए दूध उत्पादकों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत तीन रुपये घटाने से नाराज किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह ने खटीमा तहसील में आज दुग्ध संघ खटीमा के जीएम को तलब कर पूछताछ की गई । जिसमें उन्होंने दूध के दाम तीन रुपये घटाने पर पूछा तो तो पता चला की 31 मार्च को खटीमा डेयरी में दुग्ध संघ के बोर्ड की बैठक में खरीदे जाने वाले दूध का एक रुपए कीमत घटाने का प्रस्ताव पारित किया गया था जिस कारण 1 अप्रैल से खरीदे जाने वाले दूध का रेट एक रुपया घटा दिया गया था। साथ ही 9 अप्रैल को बिना बोर्ड की बैठक बुलाएं एक प्रस्ताव फिर से पारित किया गया जिसके तहत खरीदे जाने वाले दूध का रेट दो रुपया और घटा दिया गया। जिस कारण दूध उत्पादकों का दूध 36 से घटकर 33 रुपये खरीदा जाने लगा। जिस पर नाराज होकर  राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने जिला अधिकारी उधम सिंह नगर को एक पत्र लिखकर उक्त प्रकरण पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

Verified by MonsterInsights