मजदूरों की कमी से खनन कार्य हो रहा प्रभावित
दी टॉप टेन न्यूज़ टनकपुर
शासन से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश की नदियों में खनन का काम चालू हो गया है लेकिन लॉक डाउन की मार यहां भी साफ दिखाई दे रही है।

चंपावत जिले के टनकपुर में शारदा नदी में खनन शुरू हो गया है इस संबंध में जानकारी लेने पर वन निगम उत्तराखंड के कर्मचारी नीरज ने बताया कि शारदा नदी में खनन कार्य को शुरू कर दिया गया है लेकिन अन्य राज्यों के मजदूर अपने-अपने राज्य में चले गए हैं इस वजह से सिर्फ स्थानीय मजदूरों द्वारा ही खनन कार्य करवाया जा रहा है और इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है इस वजह से नदी में खनन निकासी कम हो रही है।
शारदा नदी के डाउनस्ट्रीम खनन क्षेत्र में सिर्फ 200 वाहन ही चल रहे हैं वही अपस्ट्रीम में 84 वाहन ही खनन काम के लिए पहुंचे हैं।
