उत्तराखंड सरकार ने लॉक डाउन में फसे उत्तराखंड वासियों के लिए घर लौटने को जारी की लिंक
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
गृह मंत्रालय के एडवाइजरी जारी करने के बाद उत्तराखंड सरकार ने मुख्य सचिव और अधिकारियों संग मीटिंग कर व्यवस्थित कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे इसके लिए सरकार ने अप्रवासी उत्तराखंड यों के लिए एक लिंक जारी किया है।
https://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php


इस लिंक पर राज्य में लौटने के इच्छुक व्यक्ति को अपनी संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन भरनी होगी उसके बाद राज्य सरकार योजना के तहत लॉक डाउन के फंसे लोगों को राज्य वापसी में सहायता करेगी ।


इसके लिए बकायदा आज मुख्य सचिव उत्तराखंड ने कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में दो-दो अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
कुमाऊं मंडल में पुलिस अधीक्षक यातायात हल्द्वानी नैनीताल, और नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी नैनीताल, और वही गढ़वाल मंडल में पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून और महाप्रबंधक प्रशासन उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून को नियुक्त किया है अधिकारी नामित नोडल अधिकारियों शैलेश बगोली और शहरी विकास व परिवहन उत्तराखंड शासन और संजय गुंज्याल महा निरीक्षक राज्य आपदा प्रतिवाद न बल उत्तराखंड के साथ समन्वय करते हुए लॉक डाउन में फंसे उत्तराखंडयों को पास दिलाने और उनको अपने अपने घरों में भेजने में सहायता प्रदान करेंगे।
