भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

एडवाइजरी के अनुसार दूसरे राज्यों में लॉक डाउन में फसे लोग अपने अपने राज्य में लौट सकते हैं

उत्तराखंड में  कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से की थी मांग

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहां है कि अन्य राज्यों में लॉक डाउन में फंसे लोग अब अपने अपने घरों को लौट सकते हैं लेकिन  घरों में पहुंचे लोगों को  होम क्वॉरेंटाइन रहना होगा इसके लिए गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि राज्य सरकार  स्वयं अपने स्तर पर नोडल अथॉरिटी नियुक्त करने के साथ प्रोटोकॉल तैयार कर कार्य योजना बनाएं कि वह कैसे अपने प्रदेशवासियों को अन्य प्रदेशों से वापस लाएंगे।

इस आदेश से लॉक डाउन जारी होने के कारण अन्य राज्य में फंसे उन तमाम छात्रों पर्यटको   श्रमिकों और काम के सिलसिले में गए लोगों को राहत मिलेगी  जो लंबे समय से अपनी प्रदेश सरकारों से स्वयं को वापस बुलाने की गुहार लगा रहे हैं।

इस संबंध में कपकोट बागेश्वर के विधायक ने केंद्र सरकार का धन्यवाद अदा किया है उन्होंने स्वयं कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अन्य राज्यों में फंसे अपने निवासियों को वापस बुलाने की मांग की थी वह राज्य के ऐसे पहले विधायक हैं जिन्होंने  इस संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था।

इस बारे में टॉप टेन न्यूज़ के संपादक ने जब विधायक बलवंत सिंह भौर्याल  से बातचीत की तो उन्होंने इस जारी एडवाइजरी पर खुशी व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार का धन्यवाद अदा किया और प्रदेश सरकार से उन्होंने मांग की है कि वह जल्द से जल्द नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर अपने प्रदेश की जनता को अन्य प्रदेशों से वापस बुलाएं । बागेश्वर जिले के उन लोगों ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल का धन्यवाद अदा किया है जो इस लॉक डाउन में अन्य प्रदेशों में फंसे हुए हैं उन्हें अब आशा की किरण नजर आने लगी है कि वह जल्द ही अपने घरों में होंगे।

उन्होंने देश प्रदेश वासियों से अपील की है कि प्रत्येक नागरिक केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें और देश और प्रदेश हित में सहयोग प्रदान करें।