कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने किया अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण

क्षेत्रवासियों से की लॉक डाउन का पालन करने की अपील

दी टॉप टेन न्यूज़ बागेश्वर

आज माननीय विधायक  बलवन्त सिंह भौर्याल ने  कपकोट विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम में कपकोट क्षेत्र खारबगड़ हरसिंग्याबगड़ लीती हाम्टीकापड़ी रातिरकोटी डुंगरचा गोगिना सहित अनेक क्षेत्रों में जाकर क्षेत्र की परिस्थितियों का आकलन किया।

विधायक  बलवंत सिंह भौर्याल  के द्वारा समस्त क्षेत्रीय जनता को अवगत कराया गया कि 3 माह का राशन राशन कार्डधारकों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। और उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें और सोशलडिस्टेंसिंग का पूरा  ध्यान रखने और अपने-अपने घरों में रहने की अपील की।

क्षेत्रवासियों को यदि किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह उनकी परेशानियों का समाधान करने के लिए हर वक्त उपलब्ध हैं उनसे दूरभाष से संपर्क किया जा सकता है जिसके लिए उन्होंने कुछ दूरभाष नंबर भी क्षेत्र की जनता को उपलब्ध करवाएं।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव जी, लक्ष्मण देव जी, गणेश सुरकाली जी, आदि लोग शामिल थे ।