आज 127 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई

अब पूल विधि से जांच करने पर लैब की कार्य क्षमता में 5 गुना की वृद्धि होगी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज अपर सचिव युगल किशोर पंत द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज लैब से 127 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है
अभी राज्य में 28 पॉजिटिव केस है जो कि हॉस्पिटल में एडमिट है और सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
अब कोरोना जांच के लिए नई जांच विधि पूल विधि के द्वारा जांच करने पर लैब की कार्य क्षमता को 5 गुना के करीब बढ़ जाएगी जिसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इसके अलावा अब सार्वजनिक जगह पर थूकना और तंबाकू का प्रयोग करना लोगों के लिए भारी पड़ सकता है और इसके लिए उन्हें सजा भी हो सकती है इसलिए सार्वजनिक जगह पर थूकने और तंबाकू के इस्तेमाल पर एडवाइजरी जारी की गई है इस कार्य के लिए उन व्यक्तियों पर कोटपा एक्ट के तहत तथा उत्तराखंड एंटी स्पिटिंग एंड लिटरींग एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Verified by MonsterInsights