दी टॉप टेन न्यूज़(देहरादून)
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम आवास में कोरोना वायरस को लेकर सूबे के बड़े अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की है|
मीटिंग में पुलिस विभाग के साथ राज्य के अन्य आला अधिकारी मौजूद थे बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में अब 31 मार्च तक लॉक डाउन की स्थिति रहेगी|
जनता कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाते हुए 31 मार्च 2020 तक लॉक डाउन घोषित किया गया है|

इस बीच जनता को असुविधा ना होने पाए इसलिए जरूरी सामान की दुकान जैसे मेडिकल स्टोर दूध परचून आदि दुकान खुली रहेंगी|

दैनिक उपयोग की वस्तुएं खाद्यान्न दवाई पेट्रोल डीजल फल सब्जियों की दुकान है तथा अस्पताल खुले रहेंगे किसी भी प्रकार की सार्वजनिक यात्रा की सुविधा नहीं उपलब्ध हो पाएगी केवल अस्पताल आने-जाने के लिए यातायात का साधन उपयोग में लिया जा सकेगा
सभी दुकाने वाणिज्यिक प्रतिष्ठान कार्यालय फैक्ट्री वर्कशॉप गोदाम इत्यादि नहीं खुलेंगे लॉक डाउन की अवधि में अंतर राज्य सीमा पूर्णता बंद रहेगी आवश्यक सामग्री एवं सेवाओं से संबंधित वाहनों को ही प्रदेश में प्रवेश की अनुमति रहेगी|
लॉक डाउन के दौरान कानून व्यवस्था से संबंधित प्रतिष्ठान पुलिस चिकित्सा स्वास्थ्य स्थानीय निकाय दमकल बिजली पानी बैंक एटीएम पोस्टल टेलीकॉम पेट्रोल पंप एलपीजी डेरी दवाइयों इत्यादि सेवाओं पर रोक नहीं होगी|
साथ ही मुख्यमंत्री ने जनता को यह बताया की सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं कदम जन स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है तथा संक्रमण पर काबू पाने के लिए समस्त नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है जनता कर्फ्यू के द्वारा अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर कोरोना संक्रमण को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं|
मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी गृह सचिव नीतीश झा और डीजीपी अनिल रतूड़ी मौजूद रहे|
