जनता कर्फ्यू को मिला उत्तराखंड में भरपूर समर्थन

देहरादून /पिथौरागढ़ /चंपावत/ उधम सिंह नगर/ नैनीताल

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो- प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर आज सुबह 7:00 बजे से जनता कर्फ्यू शुरू हुआ था जो की पूरी तरह से सफल रहा है सड़कों पर जहां सन्नाटा पसरा रहा वहीं लोग पूरे दिन अपने घरों में कैद रहे ऐसा शायद राज्य में पहली बार हुआ हो सड़कें पूरी तरह सुनसान रही और लोग अपनी मर्जी से एहतियात बरतते हुए घर पर कैद रहे हैं|

देहरादून

राजधानी देहरादून में घंटाघर से लेकर चकराता रोड प्रेम नगर मार्केट सेलाकुई विकास नगर रोड से लेकर जीएमएस रोड आईएसबीटी रोड हरिद्वार देहरादून राजमार्ग  व्यस्ततम चौराहों से लेकर सभी बाईपास रोड रिंग रोड पूरी तरह से सुनसान दिखाई दिए|

वही पिथौरागढ़ में भी आम दिनों में व्यस्त रहने वाली सिल थाम  चौक लिंक रोड बस स्टेशन रोड कलेक्ट्रेट रोड मुख्य चौराहे सभी में  सुन सानी व्याप्त  रही|

चंपावत जिले के  चंपावत टनकपुर बनबसा  मार्केट मेन रोड चौराहे यहां तक कि बनबसा से नेपाल जाने वाली सड़कें भी पूरी तरह से सुनसान रही और मार्केट पूरी तरह बंद रहा है|

वही उधमसिंह नगर जिले में खटीमा सितारगंज नानकमत्ता किच्छा रुद्रपुर शहर भी पूरी तरह से बंद रहे और सड़कें पूरी तरह सुनसान रही है|

वही सरोवर नगरी नैनीताल भी जनता कर्फ्यू से पूरी तरह सुनसान दिखाई दी|

शाम को ठीक 5:00 बजते ही उत्तराखंड में जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास से स्वयं अपने परिवार सहित थाली बजाकर कर्मचारियों का उत्सा वर्धन किया वही
हर शहर में लोग छतों पर पर निकल आए और पूरे उत्साह के साथ थाली और ताली बजाकर इमरजेंसी सेवाओं में लगे कर्मचारियों का धन्यवाद अदा किया और उनका उत्साहवर्धन किया|
जनता कर्फ्यू के सफल आयोजन को देखकर लगता है कि जिस तरह जनता ने स्वयं पर अंकुश लगा शासन प्रशासन का सहयोग किया है वह काबिले तारीफ है इसी तरह सहयोग और सरकार के प्रयासों से  कोरोनावायरस से जीत हासिल की जा सकती है|