लॉक डाउन की स्थिति स्पष्ट करें त्रिवेंद्र सरकार: हीरा सिंह बिष्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री (इंटक अध्यक्ष)

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मांग की है जो कि राज्य को 31 मार्च तक लॉक डाउन किया गया है इस पर सरकार दैनिक वेतन भोगी मजदूर कार्मिकों के लिए अपनी स्थिति स्पष्ट करें|


इतने दिनों तक अगर लॉक डाउन की स्थिति रहेगी और कार्य बंद रहेगा तो दैनिक मजदूर कार्मिक अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे और यदि सरकार इन्हें भरण-पोषण भत्ता देती है तो वह कितना पैसा होगा और सरकार उसे किस मद से जारी करेगी और कब जारी करेगी
श्री बिष्ट ने सरकार से मजदूरों को ₹ 5000 देने की मांग की है|
सरकार ने कल निर्देश जारी किए थे कि   कोविड  19 के प्रभावी नियंत्रण के कार्य से संबंधित निजी कार्य संस्थानों को इस दौरान कार्य करने की अनुमति रहेगी सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस दौरान सिर्फ मास्क सैनिटाइजर और दवाइयों की फैक्ट्रियां चालू रहेंगे और बाकी सब बंद|


लेकिन देखा जा रहा है कि राज्य में इसके अलावा भी फैक्ट्री और निजी संस्थान खुल रहे हैं और कार्मिकों पर चाहे वह नियमित हो या दैनिक वेतन भोगी हो पर काम पर आने के लिए मैनेजमेंट दबाव बना रहे हैं काम पर ना आने की स्थिति में नौकरी खत्म करने की धमकी कार्मिकों को दी जा रही है|

इसके अलावा सरकार को पूरे 13 जिलों के लिए दवाई राशन और फल सब्जी की दुकानों के लिए टाइम निर्धारित करना होगा  कई जगह से खबरें आ रही है राशन की दुकान सिर्फ तीन से चार घंटे के लिए  खोलेंगे इससे जनता में असमंजस की स्थिति बनी हुई है|