उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित (डॉ। नीता तिवारी)

कोरोना वायरस के कारण 23 से 25 मार्च तक परीक्षाएं स्थगित

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (रामनगर) –
आजकल उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है|
कोरोना वायरस से संक्रमण और बचाव  को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी द्वारा एक आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि राज्य में 23 से 25 मार्च के बीच हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सभी विषयों की लिखित परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं और इन सभी परीक्षाओं की आयोजन तिथियां बोर्ड द्वारा बाद में  पृथक से घोषित की जाएंगी
|


राज्य में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल पहले ही बंद किए जा चुके हैं लेकिन अब कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए और छात्रों की सुरक्षा की चिंता के मद्देनजर शासनादेश के कारण विद्यालय शिक्षा परिषद की ओर से भी बोर्ड की परीक्षा स्थगित की गई हैं|
यहां गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड तथा आईसीएससी बोर्ड भी राज्य मैं अपनी परीक्षाएं पहले से ही स्थगित कर चुका है
|