आई एफ एस ट्रेनी कोरोना वायरस से पीड़ित


जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई दून हॉस्पिटल में भर्ती


दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून के 62 ट्रेनी आई एफ एस ऑफिसर शुक्रवार को कुछ देशों की यात्रा कर वापस  लौटे थे इन ट्रेनिंअफसरों के वापस लौटने पर कोरोना जांच करने पर 6 ट्रेनी अफसरों के संदिग्ध मान सैंपल जांच को भेजे गए थे जिनमें से 1 ट्रेनी अफसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ट्रेनिंग ऑफिसर  का दून हॉस्पिटल में कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ अनुराग की देखरेख में इलाज शुरू कर दिया गया है।इस मामले को देखते हुए एफ आर आई प्रशासन ने 31 मार्च तक वन अनुसंधान संस्थान में लोगों के भ्रमण पर रोक लगा दी है। यहां गौरतलब है कि वन अनुसंधान संस्थान में आम दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचते हैं लेकिन कोरोना को देखते हुए संस्थान के कुलसचिव ने संस्थान को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं वही परिसर में जगह-जगह साफ सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और दवा का छिड़काव भी हो रहा है।
वहीं राजधानी देहरादून में एक और मामले में सेलाकुई स्थित एक कॉलेज के एक छात्रा और एक छात्र को संदिग्ध मानते हुए दून अस्पताल में भर्ती किया गया है यह छात्र छात्रा भी विदेशी दौरे से वापस लौटे हैं।