पुलिस व अभिसूचना विभाग ने रशियन दम्पत्ति को क्यों बुलाया थाने
दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)-रशियन दम्पत्ति को बच्चो सहित खटीमा निवासी अपने दोस्त के घर पहुँचना उस वक्त भारी पड़ गया। जब जब रशियन फैमली के खटीमा पहुँचने की सूचना मिलने पर एलआईयू कर्मियों व लोकल पुलिस ने विदेशी नागरिक को परिवार सहित थाने बुलवा लिया।कोरोना की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जंहा थाने में ही विदेशी दम्पत्ति उसके बच्चो व दोस्त की स्क्रीनिंग की,साथ ही रशियन परिवार से भारत आने सहित सभी दस्तावेजो की भी की जांच की गई।

गौरतलब है कि भारत मे इन दिनों जानलेवा कोरोना वायरस का कहर आमजन के सिर चढ़ कर बोल रहा है। भारत सरकार ने अग्रिम आदेशो तक विदेशियों के भारत मे प्रवेश पर रोक लगा दी है।इसी दौरान सीमान्त क्षेत्र खटीमा में रशियन दम्पत्ति के बच्चो सहित अपने मित्र दीपेश खड़का के घर ऊंची महुवट पहुँचने की सूचना ने सीमान्त इलाके में हड़कंप मच गया।
कोरोना की आशंका के मद्देनजर स्थानीय एलआईयू यूनिट ने विदेशी दम्पत्ति को परिवार सहित कोतवाली खटीमा बुलवा स्वाथ्य विभाग के कर्मियों के माध्यम से उनकी कोरोना को लेकर स्क्रीनिंग कराई।।वही इस दौरान रशियन परिवार के दस्तावेजो की भी इस दौरान जांच की गई।वही गोवा में होटल में कार्यरत खटीमा निवासी दीपेश खड़का जंहा रशियन परिवार को अपने साथ उत्तराखण्ड घुमाने के लिए अपने घर लाया था उसने बताया कि गोवा में नोकरी के दौरान उसकी रशियन निवासी एंटोन मकीप से दोस्ती हो गई थी।

इसलिए वह उन्हें उत्तराखण्ड घुमाने के उद्देश्य से अपने मित्र एंटोन मकीप उसकी पत्नी स्वेपलाना व उनके दो बच्चे सीमेन व गुलादिम को लेकर बीते रोज खटीमा अपने घर ऊंची महुवट पहुँचा था। वही आज स्थानीय एलआईयू यूनिट को विदेशी मित्र के परिवार की जानकारी देने खटीमा कोतवाली पहुँचा है। वही दीपेश ने अपने विदेशी मित्र के परिवार के कोरोना संक्रमित होने से भी इंकार करते हुए कहा कि वह दो माह से उनके साथ ही गोवा में रह रहा है।कोरोना संक्रमण का फिलहाल ऐसा कोई मामला उन्हें अभी तक नहीं लगा।

विदेशी नागरिक व उसके परिवार सहित खटीमा निवासी दीपेश की कोरोना स्क्रीनिंग करने वाले खटीमा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मनोज पांडे ने बताया कि कोरोना को लेकर की गई प्रारंभिक स्क्रीनिंग में सभी लोग सही पाए गए है। उनमें कोरोना के लक्षण फिलहाल नही पाए गए है। वही हम आपको बता दे कि रशियन नागरिक जंहा 9 नवम्बर से भारत के गोवा में रह रहा है वही भारत भृमण को वीजा के तहत भारत भृमण को परिवार सहित आया था। फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए विदेशी नागरिक के परिवार सहित खटीमा पहुँचने पर एलआईयू,पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है।