शैरी सिंगर करेंगे स्टार ऑफ उत्तराखण्ड टेलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन

डांस,मॉडलिंग सहित विभिन्न वर्गों के लिए हुए खटीमा में ऑडिशन

दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा )- सीमान्त खटीमा क्षेत्र के निवासी व जाने माने सिंगर दीपक बिष्ट उर्फ शैरी सिंगर अपनी आवाज से देश विदेश में जहां नाम कमा चुके है। वही अब दीपक अपनी
गुरु शिष्य एकेडमी व मनोमय बेंड के तत्वाधान में आयोजित स्टार ऑफ उत्तराखण्ड टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे है। इस प्रतियोगिता के लिए खटीमा गुरु शिष्य एकेडमी में प्रतिभागियो का ऑडिशन लिया गया।

दीपक बिष्ट उर्फ शेरी सिंगर स्टार ऑफ उत्तराखण्ड नाम से टेलेंट खोज प्रतियोगिया का आयोजन 30 मार्च को रुद्रपुर के वीनस होटल में करने जा रहे है। जिसमे कई सेलिब्रिटी के शामिल होने की  भी संभावना है। स्टार ऑफ उत्तराखण्ड प्रतियोगिता के आयोजक दीपक बिष्ट के अनुसार उनके द्वारा छोटे स्थानों की छुपी हुई प्रतिभाओ को आगे लाने व मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्टार ऑफ उत्तराखण्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।जिसके लिए आज खटीमा आसपास के क्षेत्र के प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया। छोटे स्थानों से टेलेंट को खोजने की इस प्रतियोगिता में  मिस,मिसेज ,मिस्टर व जूनियर व सीनियर वर्ग के लिए डांसिंग व मॉडलिंग में प्रतिभागियो का ऑडिशन लिया गया है। चयनित प्रतिभागी रुद्रपुर के वीनस होटल में होने वाले ग्रांड फिनाले में भाग लेंगे।

स्टार ऑफ उत्तराखण्ड टेलेंट खोज प्रतियोगिता के आयोजन के पीछे सिंगर दीपक बिष्ट शेरी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड के छोटे स्थानों की उन बहुमुखी प्रतिभाओं को खोज मंच प्रदान करना है जो छोटी जगह होने की वजह से प्रतिभा होने के बावजूद अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नही कर पाते है।शैरी सिंगर के नाम से प्रसिद्ध दीपक बिष्ट जंहा सीमान्त क्षेत्र खटीमा में गुरु शिष्य नाम से डांस व सिंगिग एकेडमी चला खटीमा की प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहे है।वही अपने मनोमय बेंड से देश व विदेश के बड़े आयोजनों में अपनी प्रस्तुति भी देते रहते है।