परिजनों ने बेटी के धैर्य को किया सलाम
दी टॉप टेन न्यूज़ (लोहाघाट)- चीन के वुहान शहर में युआन जी विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कॉलर छात्रा के लोहाघाट स्थित घर पहुंचने पर मां बाप की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
लोहाघाट के एक व्यापारी की बेटी 5 महीने पहले युआन जी विश्वविद्यालय में रिसर्च करने गई थी इस बीच विगत जनवरी माह में चीन में कोरोना वायरस ने भारी तबाही मचा दी थी इस वायरस से चीन में हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हो चुके हैं और कुछ जान गवा बैठे।

वायरस से संक्रमित होने के डर से छात्रा 15 दिनों तक चीन में अपने कमरे में बंद रही और जनवरी के अंतिम सप्ताह में 240 यात्रियों के साथ दिल्ली पहुंची थी तब से छात्रा 20 दिन तक गुरुग्राम आर्मी अस्पताल में सघन निगरानी में रही तमाम परीक्षणों में पास होने पर और कोरोनावायरस की चपेट में ना आने की पुष्टि होने पर छात्रा 2 दिन पूर्व अपने घर लोहाघाट पहुंच गई है।
बेटी को अपने सामने ठीक-ठाक पाकर जहां परिजनों ने चैन की सांस ली है वही अपनी बेटी की हिम्मत और धैर्य को सलाम भी किया है।
