दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)- आज बृहस्पतिवार को जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने हजारों की तादाद में इकट्ठा होकर राजधानी देहरादून में महा रैली निकाली इसमें कर्मचारियों के परिवार जन भी शामिल थे ।यहां गौरतलब है कि प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी प्रदेश में पदोन्नति का रास्ता साफ नहीं हो पाया है इससे नाराज जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने सरकार के साथ आर पार की लड़ाई का एलान कर दिया है इस महारैली में पूरे उत्तराखंड प्रदेश से भारी तादाद में हजारों कर्मचारी इकट्ठा हुए थे।उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले दीपक जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सचिवालय संघ ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ ,पर्वतीय कर्मचारी संघ, वाहन चालक महासंघ ,उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच समेत विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने मार्च निकालकर मुख्यमंत्री आवास को कूच कर रहे थे वही हाथीबड़कला मार्ग पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगा कर्मचारी को रोक दिया गया।

जनरल ओबीसी कर्मचारी वर्ग अपनी दो मांगों को लेकर एक पदोन्नति से रोक हटाने व दूसरा सीधी भर्ती के पदों में आरक्षण रोस्टर से छेड़छाड़ न करने की मांग सरकार से कर रहे हैं।साथ में सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर सरकार जल्द उनकी बात नहीं मानती है तो 26 फरवरी को कर्मचारी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकालेंगे और 5 मार्च से आवश्यक सेवाएं ठप कर गैरसैण में आयोजित विधानसभा सत्र का बहिष्कार भी करेंगे।
