

दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)– उधम सिंह नगर जिले के सीमान्त क्षेत्र खटीमा के हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय खटीमा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है। जिसने कुमाऊं भर के 12 डिग्री कॉलेजो की टीमो ने प्रतिभाग किया है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा व खटीमा डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ गुरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से इस अंतर महाविद्यालयी पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इस बार खटीमा महाविद्यालय की मेजबानी में चल रही अंतर महाविद्यालयी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में खटीमा, रुद्रपुर,हल्द्वानी,काशीपुर, अल्मोड़ा परिसर,भिकियासेंड,दोसापानी, कपकोट ,बागेश्वर रामनगर सहित कुल बारह टीमें ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला रामनगर व दोसापानी डिग्री कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमे रामनगर डिग्री कॉलेज ने विजय श्री प्राप्त कर अगले चरण में प्रवेश किया। जबकि दूसरे मुकाबले में मेजबान खटीमा डिग्री कॉलेज ने विजय श्री प्राप्त की है।
वही कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ नागेंद्र शर्मा के अनुसार खटीमा डिग्री कॉलेज में दो दिनों तक चलने वाली अंतर महाविद्यालयी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय से आई चयन समिति उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन करेगी।जो खिलाड़ी अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए आगे प्रतिभाग करने जायेगे।
