सावधान! कहीं आपके जेब में कोई नोट नकली तो नहीं

देहरादून पुलिस ने साढ़े छ लाख की नकली करेंसी के साथ दो युवकों को दबोचा

दी टॉप टैन न्यूज़(देहरादून)- देहरादून की क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस ने साढे छह लाख की नकली करेंसी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पकड़े गए दोनों युवक उत्तर प्रदेश के निवासी है। जबकि इस गिरोह का एक अन्य सदस्य जो कि हरिद्वार उत्तराखण्ड का निवासी है पुलिस की गिरफ्त से बाहर है

  देहरादून क्लेमेंट टाउन थाने की पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान दो युवकों को साढे छह लाख की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जाली नोट के आरोपियों में एक युवक विक्रांत सिंह चौहान (30) निवासी गोलमार्केट हापुड़ उत्तर प्रदेश जबकि दूसरा आरोपी राजेश गौतम यूपी के साहिबाबाद गाजियाबाद के निवासी है। युवकों के पास से पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल, साढ़े छ लाख की नकली करेंसी,दो लेपटॉप एक प्रिंटर बरामद किए है। आरोपियों से बरामद नकली नोट 500 व 2000 हजार की शक्ल में बरामद किए गए है।जिनमे से 500 के 262 नोट व 2000 के 249 के नोट है।पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है।

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि नकली नोट जंहा वह लोग खुद ही छापते है।वही वह यह नकली रुपए अपने एक अन्य साथी संजय शर्मा रुड़की जिला हरिद्वार को देने जा रहे थे।वही जानकारी में यह बात भी सामने आई है की आरोपी दस से बारह लाख रुपए मार्केट में चला भी चुके हैं।वही देहरादून पुलिस जंहा नकली नोटो के कारोबार में लिप्त तीसरे आरोपी हरिद्वार जिला निवासी संजय शर्मा की तलाश में जुट चुकी है। वही पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,468,489क ख ग घ व 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। नकली नोट के कारोबारियों को पकड़ने वाली टीम में थाना केलेमेंट टाउन  के एसओ नरोत्तम सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक जैनेंद्र सिंह राणा,कांस्टेबल सतीश शर्मा,सुनील कुमार,अजय कुमार व भगवान सिंह आदि मौजूद थे।