उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले सात हजार पार

प्रदेश में कोरोना के 199 नए मामले

पुरोला विधायक राजकुमार भी आये कोरोना की चपेट में

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है गुरुवार को 199 नए मामले सामने आने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7065 पर पहुच गया है जिसमे से 3996 लोग इस महामारी पर विजय प्राप्त कर संक्रमण से ठीक हो गए है वही अभी2955 एक्टिव केस है और 76 लोगो का निधन हो गया है।

पिछले 3 सप्ताह से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है और यह संक्रमण पूर्व में संक्रमितों के संपर्क में आने की वजह से तेजी से फैल रहा है।

आज पुरोला के विधायक राजकुमार में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है विधायक कोरोना के लक्षण पाये जाने पर कल यानी बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती हुए थे और आज आयी रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाये गए है।