आज 244 मरीजों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 244 मामले आने के बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5961 हो गया है और अभी एक्टिव केसों की संख्या 2365 है।

आज 54 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से अपने घरों को लौटे हैं और अब तक कुल 3495 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। आज सबसे ज्यादा मरीज देहरादून जिले में72 उसके बाद हरिद्वार जिले में 61 नैनीताल जिले में 30 उधम सिंह नगर जिले में 23 पिथौरागढ़ जिले में 18 उत्तरकाशी जिले में 12 चंपावत जिले में 9 अल्मोड़ा और पौड़ी जिले में 6-6 और टिहरी जिले में 4 बागेश्वर जिले में 3 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।