देशभर के श्रद्धालु अब कर सकेंगे चार धाम यात्रा : रविनाथ रमन

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड सरकार ने अन्य सभी राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा दर्शन की अनुमति दे दी है इसकी जानकारी
उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने देते हुए कहा कि प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के श्रद्धालु चार धाम यात्रा कर सकते हैं लेकिन उन्हें कोविड-19 के लिए जारी किए गए नियमों का पालन करना होगा और उनके पास उत्तराखंड आने से 72 घंटे पहले की आरटी पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी चार धाम यात्रा करने के श्रद्धालुओं को देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट में पंजीकरण कर अपनी कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट भी अपलोड करनी होगी और मूल प्रति और संबंधी दस्तावेज यात्रा के दौरान अपने पास रखने होंगे।

वैसे तो प्रदेश में चार धाम यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई को हो गई थी लेकिन यह यात्रा सिर्फ प्रदेश वासी ही कर पा रहे थे लेकिन अब उत्तराखंड सरकार द्वारा अन्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए भी चार धाम यात्रा के द्वार खोल दिए गए हैं इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोविड-19 विजेता भी चार धाम यात्रा कर भगवान के दर्शनों के साथ साथ यहाँ कीआबोहवा का आनंद उठा सकते हैं और उनके लिए किसी जांच की आवश्यकता नहीं है इसके साथ ही प्रदेश में जो श्रद्धालु बिना जांच के आएंगे उन्हें एक हफ्ते का क्वॉरेंटाइन समय पूरा करना होगा और इसके लिए वह किसी होटल में रहेंगे उसके बाद वह चार धाम यात्रा कर सकते हैं।

पूरे देश भर में के श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा खुलने के साथ आने वाले समय में इस यात्रा से जुड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है ।