डीजीपी अशोक कुमार की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आम लोगों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर तो पैंसों की मांग की खबरें अक्सर आती रहती हैं और इस बार तो ठगों ने उत्तराखंड के डीजीपी को भी नही छोड़ा ।ठगों ने राज्य के डीजीपी अशोक कुमार की फ़र्जी फेसबुक आईडी बना डाली और इस फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए लोगों को मैसेज भेजे जा रहे थे और धनराशि मांगने की कोशिश की जा रही थी। जिसके बाद मैसेज प्राप्त करने वाले व्यक्ति ने देहरादून के मोती बाजार में साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया था। तहरीर में व्यक्ति द्वारा बताया गया था कि एक फेसबुक आईडी से मैसेज आया और 10000 रुपये की मांग की गई। फेसबुक आईडी की प्रोफाइल पर डीजीपी अशोक कुमार की फोटो लगी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क साधा था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और साइबर सेल में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद पुलिस औऱ साइबर सेल की शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला था कि आरोपी का कनेक्शन बिहार, झारखंड और राजस्थान से हो सकता है। इसके बाद 6 टीमें गठित की गई थी और इसकी जांच शुरू की गई थी।
इस जांच के बाद एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि उत्तराखंड पुलिस को इस मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खबर है कि डीजीपी अशोक कुमार की फेक फेसबुक आईडी बनाने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम इरशाद है जो कि भरतपुर राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि आरोपी इरशाद इसके बाद भरतपुर से आंध्र प्रदेश भाग गया था। अलग-अलग टीमें इरशाद को ट्रैक कर रही थी। इरशाद के आंध्र प्रदेश भागने के बाद राज्य पुलिस और एसटीएफ के लिए उसे गिरफ्तार करना बड़ा चैलेंज बन गया था। आखिरकार पुलिस ने इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।