दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 164 नये मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 339537 हो गयी है
और आज इस महामारी से 2 मौत हुई है, 324127 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 2510 हो गईं है
आज 26798 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और आज 26787 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 7086 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम 6 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश के 9 जिलों में संक्रमण के केस 10 से कम आये है वही अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 7 केस,बागेश्वर जिले में 4 चमोली जिले में 5 केस चंपावत जिले में 4 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 41 केस और हरिद्वार जिले मे 21 नैनीताल जिले में 17 पौड़ी गढ़वाल में 4 पिथौरागढ़ में 40 वही रुद्रप्रयाग में 7 केस आये और टिहरी जिले में 6 उधम सिंह नगर में 5 औऱ उत्तरकाशी जिले में 3 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5814 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
