प्रदेश सरकार ने आज ct scan टेस्ट की दर की निर्धारित

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश सरकार ने आज आदेश जारी करते हुए राज्य में सीटी स्कैन की जांच दरो में कमी कर दी है स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे निर्देश जारी करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए
आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य के सभी निजी रेडियोलॉजी सेंटर में कोरोना संदिग्ध अथवा पॉजिटिव रोगियों के सीटी स्कैन रेट तय किए गए हैं।

शासन ने सीटी स्कैन की रेट में एच आर सी टी सी के 2800 रुपये और 3200 रुपये तय किए गए हैं। इस आदेश के बाद निजी रेडियोलॉजी सेंटर द्वारा ज्यादा पैसे लिए गए तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।