प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस दिनप्रतिदिन हो रहे कम,और संक्रमण का टेस्टिंग भी हुआ कम, आज सिर्फ 287 नये मामले,प्रदेश में ब्लैक फंगस से 58 मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 287 नये मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 336153 हो गयी है प्रदेश में कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे है इसका एक कारण कोरोना संक्रमण का टेस्टिंग रेट कम होना भी हो सकता है।
इसके साथ ही प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस से 58 मौते हो चुकी है जिसमे एम्स ऋषिकेश में 38,जोली ग्रांट में 8,सुशिला तिवारी मे 4,महंत इंद्रेश अस्पताल में 3,मैक्स अस्पताल,सिनर्जी अस्पताल, कृष्ण अस्पताल देहरादून में एक एक और मिल्ट्री अस्पताल रुड़की में एक,जेएलन अस्पताल रुद्रपुर में एक मरीज की मौत हुई हैं।
आज 417 सत्रों में 43824 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 464837 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
आज इस महामारी से 21 मौतें हुई है और 318235 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 5277 हो गईं है।
आज 26476 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 11774 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 23234 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 6909 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 13 केस,बागेश्वर जिले में 15 चमोली जिले में 11 केस चंपावत जिले में 26 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 93 केस और हरिद्वार जिले मे 44 नैनीताल जिले में 7 पौड़ी गढ़वाल में 9 पिथौरागढ़ में 37 वही रुद्रप्रयाग में 5 केस आये और टिहरी जिले में 13 उधम सिंह नगर में 6 औऱ उत्तरकाशी जिले में 8 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5732 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।